Page II

दोस्तों अब  बात करेंगे लीडरशिप स्किल के बारे में हम आपको बतायेंगे एक सफल लीडर अपने जीवन में क्या करता है उसके जीवन की शैली कैसी होती है वो क्या करता है और क्या नहीं करता है क्या quality होती है इन सब बातो पर आपके साथ इस लेख में बात करने वाले है एक अच्छा लीडर 

कैसे एक अच्छा लीडर बना जा सकता है

एक अच्छा लीडर (नेता) बनने के लिये क्या-क्या स्किल होनी चाहिए? सबसे पहले आदमी को अपने दिमाग को एक लीडर के दिमाग की तरह बनाना होता है फिर उसके बाद अपने तौर तरीको को बदलना होता है, आप कैसे बदलेंगे अपने तोर तरीके को जिनसे आप एक बढ़िया लीडर बन पायेंगे… हम आपको कुछ ऐसे पॉइंट बताने जा रहे है जिन से आपकी लीडरशिप कुशलता में इम्प्रूवमेंट होगा.
एक कुशल और सफल बॉस बनने के लिये भी ये टिप्स काम आयेंगे जो टिप्स हम आपको बताने जा रहे है हो सकता है कुछ तो आप पहले से जानते होंगे किन्तु कुछ पॉइंट ऐसे है जिन पर आपको काम करने की आवश्यकता हो, तो चलिए जल्दी से जान लेते है एक top leadership के लिये कौन-कौन सी skill की जरुरत है जो एक good leader के लिये होनी चाहिए.

Tips for Leadership Skill

1 ईमानदारी Honesty
सबसे पहले शुरआत करते है सबसे बड़ी बात से “ईमानदारी” से, आपने देखा होगा दुनिया में कोई भी आदमी या कोई भी कंपनी व कोई भी संस्था… सबकी कोई न कोई एक अलग quality होती है किन्तु ईमानदारी जिसके पास होती है, जिसके के व्यवहार में, काम में दिखती है उसकी अपनी एक अलग ही पहचान होती है, इसीलिए इस बढ़िया लीडर बनने के लिये ईमानदारी को अपना हथियार बनाये.
2 प्रतिनिधि Delegate  
एक अच्छे लीडर की खास बात ये होती है जब वो जिस काम को करता है उस समय वो और किसी काम को नहीं कर रहा होता है और अपना 100% उस काम में लगा देता है और साथ ही साथ अपने उस काम के प्रति समर्पित हो जाता है और उस काम का पूरी तरह से प्रतिनिध्त्वि delegate करता है.
3 आत्मविश्वास Confidence
आत्मविश्वास, ये Leadership tips का एक अच्छा खासा निचोड़ है आप सारे काम करते है एक leader बनने के लिये अगर आपके अंदर confidence की कमी है तो आप फिर एक अच्छे लीडर नहीं बन सकते है अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस, अपने आत्मविश्वास को बढ़ाये.
4 प्रेरणा Motivation
Motivation एक ऐसी चीज है जो किसी दवाई से कम नहीं है ये सारे मर्जो की दवा है, उन मर्जो की जो आपके सफल होने में अड़चन पैदा कर रहे है, मोटिवेशन के लिये कुछ महान लोगो के प्रेरणादायक विचार पढ़े 
मोटिवेशन के लिये आप कुछ मोटिवेशनल किताबे भी पढ़े.
5 संचार Communication
अगर आपको एक अच्छा लीडर असल में बनना है तो अपनी कम्युनिकेशन पर अच्छे से ध्यान देने की जरूरत है आपको कब और कहा क्या और कौन से word इस्तेमाल करने है… बोलते समय शब्दो का सही चुनाव कैसे करे… ये एक आपने आप में बड़ी बात है अगर आप ये find कर पाते है आपको कब और कहा क्या बोलना है तो फिर आप को एक great leader बनने से कोई नहीं रोक सकता है… हो सके तो दोस्तों, down to earth (जमीन से जुड़े बाते करे), शुरुआत में तो हो सकता है कुछ लोग विरोध करे किन्तु बाद में लोग आपके फैन हो जायेंगे.
6 प्रतिबद्धता Commitment
दोस्तों अगर आप किसी से कोई भी वादा करते हो तो आप उस वादे को पूरा करे अन्यथा आप किसी के साथ कोई वादा न करे तो ही आपके लिये अच्छा रहता है, कही अगर अपने अपने वादे के मुताबिक काम नही किया तो आप की जो image छवि बानी हुई है वो कही ख़राब हो सकती है… इसीलिए अपनी लीडरशिप को improve करने के लिये अपनी commitment पर कायम रहे.
7 लचीलापन Flexibility
एक अच्छी लीडरशिप के लिये इन्सान के लिये फ्लेक्सिबिलिटी… लचीलापन होना बहुत आवश्यक है क्योंकि अगर आप एक बढ़िया लीडर और अच्छे इंसान बनना चाहते है तो आपको लोगो के साथ नरमाई रखनी होगी और उनके बीच time बिताना होगा तब जाकर आपको लोग सम्मान देना शुरू करते है.
8 रचनात्मकता Creativity
रोजाना एक नई बात करे, किसी काम के बारे में कुछ अलग तरह से सोचे… किसी भी काम को करने के बहुत सारे तरीके होते है जो तरीका बहुत सारे लोग पहले से उपयोग कर रहे है आप वैसा न करे कुछ अलग सोचे और अपने तरीके से करे… पहले-पहले तो थोड़ी सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है किन्तु बाद में ये आपकी आदत बन जायेगी.
9 प्रतिक्रिया Feedback
अगर आप किसी टीम के मेंबर हो, लोगो के साथ मिलकर काम करे हो और आप उस टीम को lead कर रहे हो तो… team के दूसरे लोगो के काम का feedback देना न भूले अगर कोई काम अच्छा करता है तो उसका हौसला अफजाई करना न भूले.
10 ज़िम्मेदारी Responsibility
कुछ अपनी जिम्मेदारी ले, जब आप सुबह उठते है तबी आप ये फैसला कर लेते है या पहले से आपका प्लान होता है की आज मुझे क्या करना है कब करना है किसके साथ meeting करनी है..इन सब तरह की आपकी अपनी जिम्मेदारी होनी चाहिए और दूसरे लोगो को भी दिखना चाहिए… कुछ इस तरह की छोटी-छोटी responsibility है जो एक leadership के लिये बहुत जरुरी है.

-------------------------------------------------end--------------------------------------------------------------------
Related thing from Serial 3 above आत्मविश्वास Confidence
बहुत सारे लोगो के अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है वो लोग कैसे अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाये क्या करें इस आर्टिकल में हम आपके लिये बहुत बेहतरीन जानकारी लाये है 7 तरीके Self Confidence कैसे इम्प्रूव करें.

आत्मविश्वास कैसे इम्प्रूव करें

इससे पहले भी हमने Success In Hindi (SIH) पर self confidence के लिये कई सारे लेख लिखे है आप उन्हें जर्रूर पढ़े.
दोस्तों, सेल्फ कॉन्फिडेंस उस ताकत (एनर्जी) का नाम है जो इंसान को इस दुनिया में कुछ भी करने का हौसला प्रदान करती है बड़ी से बड़ी problem इसके आगे नतमस्तक हो जाती है कोई भी काम आप बड़ी आसानी से कर पाते है अगर आपके अंदर आत्मविश्वास नहीं है तो आप बहुत आगे नहीं जा सकते है.
आइये बात करते है कैसे आप अपने self confidence को improve करें और अपने आपको और अपने काम को एक नई पहचान दिला पाये…

Tips to improve self confidence

1) Basic चीजो पर ध्यान दें
स्वयं का आत्मबल बढ़ाने का पहला और सबसे important पॉइंट आपको अपनी basic चीजो पर ध्यान देना होगा… मान लीजिये आप कोई भी काम करते है आप business करते है, नौकरी करते है, students है सबको अपनी बेसिक जरूरतों के बारे में पता होना बहुत जरुरी है इससे आपके अंदर का विश्वास इम्प्रूव होने लगता है
2) मन में सोचना शुरू करें Start Managing Your Mind
अपने काम को मन में सोचना स्टार्ट करें… लेकिन कैसे इसमे हम आपकी हेल्प किये देते है मान लीजिये आप कोई काम करते है जैसे: बिज़नेस करते है, कंपनी चलाते है, आप पढ़ाते है टीचर है, आप हाउस वाइफ है, आप नौकरी करते है….इत्यादि.
Dear Friends, कोई भी काम हो सबसे पहले उसका तरीका आपके दिमाग में ही आता है उसके बाद ही आप उसे इम्पलीमेंट करते है… इसी implementation की पहले अपने mind में एक पिक्चर देखनी होगी… जिससे आपका आत्मविश्वास इम्प्रूव होने में मदद मिलेगी.
3) अपनी strengths and weaknesses का पता करें
इस संसार में कोई भी मनुष्य ऐसा नहीं है जो कम्पलीट है कोई ना कोई कमी सब मे होती ही होती है ये घबराने वाली बात नहीं है ये सबके साथ होता है… किन्तु बड़ी बात ये है आपको पता होना चाहिए आपकी ताकत क्या है और कमजोरी क्या है positive thinking क्या है और क्या negativity है ये find out करने के बाद आपका confidence improve होगा.
4) सफलता का अनुभव करें Experience success
जब आदमी को सक्सेस मिलती है उस टाइम अगर उससे उसके कॉन्फिडेंस की बात की जाये तो वो एक ही जबाब देगा “में बहुत अच्छा feel कर रहा हूँ और अब में अपने अगले टारगेट के लिये काम करूँगा“…ये वो इसलिए कह रहा है क्योंकि उसका कॉन्फिडेंस उसे ताकत दे रहा है…किन्तु जब कोई इंसान फैल होता है उसे असफलता से सबक लेना चाहिए और अपनी सफलता को याद करना चाहिए क्योंकि सब दिन एक जैसे नहीं होते है इस तरीके से आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता मिलेगी.
5) सकारात्मक विकास का मूल्यांकन करें
अपनी अच्छी बातो पर ध्यान दे, आपके दूआरा किये गये अच्छे काम के बारे में सोचे उन पर विचार करें उनका महत्व समझे, उन्हें अपना हथियार बनाये आगे की योजना के लिये इससे आपके अंदर शक्ति और विश्वास दोनों उत्पन्न होंगे… और आप जीत की और अग्रसर हो जायेंगे.
6) अपना कोई सकारात्मक रोल मॉडल बनाये
Life में किसी एक इंसान को अपना role model बनाये, इसका मतलब है आपको कैसा बनना है, कैसा दिखना है कैसे आपके विचार होने चाहिए, लोगो के दिमाग में आपके प्रति पहचान कैसी होनी चाहिए… ये सब जो आप चाहते है ये सारी क्वालिटी आपके रोल मॉडल के अंदर पहले से होनी चाहिए तभी आप उस मनुष्य को follow करें फिर आपका confidence improve होता जायेगा.
7) Emotions आत्मविश्वास पर कंट्रोल करें
बेहद जरुरी बात दोस्तों, आदमी के emotions (भावनाये) इंसान को कमजोर करती है decision लेने में समस्या पैदा करती है इसलिए अपनी इमोशन अपनी भावना पर कंट्रोल रखे… अगर हो सके तो situation के साथ अपने emotion को ख़त्म कर दे अगर जरूरत है तो अन्यथा आपके hard decision में बाधा उत्पन्न करेंगी.
क्योंकि मित्रो, अगर आप समय के रहते कोई फैसला नहीं ले पाये तो आपका नुकसान हो सकता है जिससे आपका confidence नीचे गिरेगा, तो आप अपनी emotion पर 100 प्रतिशत काबू पाये.

कैसे लगे आपको 7 तरीके Self Confidence कैसे इम्प्रूव करें, हमे कमेंट के जरिये बताये आपको कितना फायदा हुआ, ताकि हमे पता लग सके की हम सही रास्ते जा रहे है लोगो की हेल्प करके. धन्यवाद

तो दोस्तों इतना ही, हम आपसे फिर से रूबरू होंगे एक नये विषय के साथ तब तक के लिए हमें दीजिये इजाजत नमस्कार।

No comments:

Post a Comment